Advertisement

home

पीलीभीत:धन्वंतरि अस्पताल में महिला की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों का धरना प्रदर्शन

  • न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा

Edited by:mohit

पीलीभीत। धन्वंतरि अस्पताल में हाथ का ऑपरेशन कराने गई महिला की मौत का मामला अब बेहद गंभीर हो गया है। आज अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे मृतका के परिजनों ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर मौजूद रहकर बड़ी मुश्किल से परिजनों को आत्मदाह से रोका।

क्या है पूरा मामला


विदित हो 3 अगस्त2026 को महाराजा रणजीत सिंह कॉलोनी निवासी अनुराग अवस्थी ने अपनी माँ के हाथ मे फैक्चर होने के बाद स्टेडियम रोड स्थित धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती कराया जहां बिना पूर्व जांच के ही चिकिसकों ने महिला का ऑपरेशन कर दिया। आरोप है कि एनेस्थीसिया को ओवरडोज से महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी। जिसके बाद से परिजन लगातार न्यायिक कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
परिजनों ने अस्पताल के बाहर पोस्टर लगाकर भी अपना विरोध दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने के चलते परिजनों ने पहले ही 10 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी थी।

आज परिजन अपनी मांगों को लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। उनकी मुख्य मांगों में अस्पताल को तुरंत सीज करना और दोषी डॉक्टरों की गिरफ्तारी शामिल है। जब घंटों बीतने के बाद भी मामले में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला, तो हताश होकर परिजनों ने आत्मदाह का प्रयास किया।

मौके पर तैनात पुलिस बल द्वारा परिजनों को जबरन उठाया गया। प्रशासन द्वारा मामले को शांत कराने की कोशिशें की गईं लेकिन परिजन दोषियों की गिरफ्तारी से कम कुछ भी मानने को तैयार नही हुए। हालांकि दोषी डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो चुका है।वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा एक जांच समिति का गठन किया गया है,अब देखना होगा कि ये जांच समिति पीड़ित को न्याय दिलायेगी या सिर्फ कागजी खानापूर्ति करेगी।

Express views

Recent Posts

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

1 day ago

भगवान श्रीकृष्ण और कंस के मध्य हुए मल्लयुद्ध में हुआ कंस का अंत

बरखेड़ा।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे कस्बे मे चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के नौवें…

1 day ago

बरेली कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

बरेली। बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस छात्र एवं छात्रा इकाइयों…

1 day ago

सत्ता की हनक पर भारी पड़ी प्रशासनिक सख्ती, ताश के पत्तों की तरह ढहा रसूखदार नेता का साम्राज्य

बाजपुर में फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले हाईटेक गिरोह का भंडाफोड़, महिला…

1 day ago

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

2 days ago