Advertisement

home

प्लॉट पर कब्जे के विरोध में चार महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास

  •  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मानपुर चिकिट्टिया निवासी गौरव ने पड़ोसी पर 200 गज के प्लॉट पर करीब दो महीने से कब्जा करने का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह प्लॉट पर निर्माण कार्य का विरोध करने पहुंचीं परिवार की चार महिलाओं ने बाद में कलेक्ट्रेट गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उन्हें बचा लिया।

गौरव के मुताबिक, उनकी चाची कमलेश कुमारी, ताई मुन्नी देवी, बहन रोशनी और विमलेश प्लॉट पर निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची थीं। आरोप है कि वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने निर्माण कार्य रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया।

गौरव का कहना है कि प्लॉट पर कब्जे की शिकायत वह कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कार्रवाई न होने से नाराज परिवार बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचा।

कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचने के बाद चारों महिलाओं ने कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। गेट पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने साथी कर्मचारियों की मदद से महिलाओं के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड संदीप शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। बाद में अधिकारियों से बातचीत कर महिलाओं को समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।इसके बाद चारों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उनकी सुरक्षा में लगी है। महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।

कलेक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद कलेक्ट्रेट गेट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील स्थान पर आत्मदाह के प्रयास की घटनाओं को देखते हुए मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम या आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। सवाल यह है कि यदि कोई व्यक्ति आग लगा लेता तो तत्काल आग बुझाने के लिए मौके पर क्या इंतजाम हैं। कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा के साथ अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब की अपेक्षा की जा रही है।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

2 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

2 days ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

2 days ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

2 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

3 days ago