बरखेड़ा : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से आरंभ हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, क्षेत्र के प्रधानों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए थाना, अस्पताल और गोपी कॉलोनी पहुँची। इसके बाद नवाबगंज तिराहे से वापस लौटकर पुनः ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। पूरी तिरंगा यात्रा के दौरान कस्बे के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर इसका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बीडीओ लियाकत अली, नागेंद्र गंगवार, राजेंद्र पाठक, अनिल सक्सेना सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…
बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…