Advertisement

home

सावन के पावन मास में रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे


​बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ  दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र के प्रसिद्ध बिछुया बाबा मड़ी स्थल से आज बुधवार को  सुबह 11 बजे  20बी पैदल कांवर यात्रियों का जत्था विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर कछला घाट के लिए धूमधाम से रवाना हुआ। हर साल की तरह इस बार भी शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
​मंदिर के महंत श्यामू ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को बिछुया बाबा स्थित शिव मंदिर पर गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए 150 कांवरियों का यह जत्था हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज बुधवार 12 अगस्त को रवाना हुआ है। इस कांवर यात्रा में मुख्य रूप से ग्राम भोपतपुर और प्रतापडण्डी दोनों गांवों के शिव भक्त सम्मिलित हैं।
​यात्रा के प्रस्थान के दौरान भक्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण, माताएं और बहनें मंदिर परिसर में मौजूद रहीं। सभी ने मंदिर से लेकर गांव के बाहर तक कांवरियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें विदा किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

9 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago