बरेली। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 27 वर्षीय आरोपी विमलेश कुमार को थाना नवाबगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 450 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, थाना नवाबगंज में 10 अगस्त 2026 को एफआईआर संख्या 425/26 दर्ज की गई थी। मुकदमे में बीएनएस की धारा 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले में ग्राम पंडरी, बरौर के समीप थाना नवाबगंज क्षेत्र निवासी विमलेश कुमार पुत्र जयपाल नामजद और वांछित था।
12 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी विमलेश ग्राम डेम क्षेत्र के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी।
दावा है कि घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने घायल आरोपी को रात करीब 10:47 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुठभेड़ और बरामदगी को लेकर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…
@evdesk दिल्ली।अशांत बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने आजादी का ऐलान करते हुए 11 अगस्त को…
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…
बरखेड़ा : 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…