Advertisement

home

रातभर बेखौफ घूमते रहे चोर, 4 घरों में बोला धावा, बाइक-जेवर समेत लाखों का माल पार

 

बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए कई घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल, नगदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ग्राम भैसाई पर्वतपुर निवासी बॉबी सिंह ने बताया कि बीती रात चोर छत के जीने की सीढ़ियों के रास्ते घर के अंदर उतरे।
चोरों ने उनके भाई अजय सिंह जो पिछले दो महीने से रुद्रपुर में कार्यरत हैं उनके बंद कमरे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
चोरी करने के बाद शातिर चोर बॉबी सिंह और उनकी पत्नी अनीता को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर गए।

कोकिला गांव में चोरों ने चाचा ओमप्रकाश, भतीजे भगवान दास और पड़ोसी राजेश कुमार के घर को निशाना बनाया।
भगवान दास की पत्नी बाल कुमारी ने बताया कि रात में बिजली जाने के बाद जब वह छत पर सोने उठीं, तो कमरे के दरवाजे का कुंडा टूटा मिला। अंदर दोनों संदूक खुले और सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे भैंस बिक्री के 5,000 रुपये नगद और सोने-चांदी के कीमती आभूषण गायब थे।
ओमप्रकाश के भाई धनी राम ने बताया कि ओमप्रकाश बीते 12 अगस्त को अपनी पत्नी को लेने गोला गोकरननाथ गए थे। उनकी अनुपस्थिति में घर में पत्नी व बेटी सो रही थीं। रात में चोरों ने टीन के बड़े बक्से का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया। मकान मालिक के वापस आने के बाद ही चोरी हुए कुल सामान का सही आकलन हो सकेगा।पास में ही रहने वाले राजेश कुमार के घर से भी चोर एक मोबाइल फोन चुरा ले गए।

घटना के संबंध में बॉबी सिंह, भगवान दास और राजेश कुमार की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, जबकि ओमप्रकाश के लौटने के बाद उनके घर हुई चोरी का विवरण पुलिस को सौंपा जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों गांवों में पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

8 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago