पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज उठाने वाले समाजसेवी मोहम्मद अहमद फौजी ने भानु गुट छोड़ कर संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाकियू टिकैत का दामन थाम लिया।इस अवसर पर भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने मोहम्मद अहमद फौजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाकर एवं गले लगाकर संगठन में उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि मोहम्मद अहमद फौजी लंबे समय से गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कार्य करते आ रहे हैं। उनके संगठन से जुड़ने से भाकियू टिकैत को मजबूती मिलेगी तथा किसानों, मजदूरों और गरीबों की समस्याओं को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।मोहम्मद अहमद फौजी ने कहा कि वह संगठन के सिद्धांतों और किसान-मजदूर हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाना और जरूरतमंदों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मोहम्मद अहमद फौजी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज से रामा इंटर कॉलेज तक निकली मोटरसाइकिल रैली, 'भारत माता की…
आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती आरोपी के पास से एक 315 वोर…
@evdesk दिल्ली।अशांत बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने आजादी का ऐलान करते हुए 11 अगस्त को…
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…
बरखेड़ा : 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…