Advertisement

home

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल


​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबूलपुर निवासी मुकेश कुमार (उम्र 17 वर्ष) पुत्र तोलेराम ब सुमित 14 वर्ष शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बरखेड़ा से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बरखेड़ा क्षेत्र में गोपी कॉलोनी के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा (गलत साइड) से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने उसकी बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।दूसरा बाइक चालक  टक्कर के बाद बाइक से भाग गया।

​हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल किशोर को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया।
​अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मुकेश कुमार की हालत को अत्यधिक गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

9 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

9 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

9 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago