Advertisement

home

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रेलवे गेटमैन की सूचना पर एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरखेड़ा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सिमरा अकबरगंज रेलबे फाटक  के  गेटमैन रघुवीर ने बताया कि शाम करीब 4:16 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन के शेरगंज हॉल्ट के पास, सिमरा अकबरगंज रेलवे फाटक से लगभग 50 मीटर बीसलपुर की ओर रेलवे ट्रैक के किनारे करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। आशंका है कि युवक चलती ट्रेन से गिरा है।
गेटमैन ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल युवक को सीएचसी बरखेड़ा लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रघुवीर के अनुसार, ट्रेन आने से पहले ट्रैक के किनारे कोई व्यक्ति नहीं था। ट्रेन गुजरने के बाद युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोटों के निशान थे। युवक की जेब से केवल 20 रुपये मिले हैं और उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस आसपास के थानों और लोगों से संपर्क कर घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

10 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

10 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

10 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago