पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद में भव्य “स्वाभिमान तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों ने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
मंदिर से कबूतर उड़ाकर हुआ शुभारंभ
यात्रा का शुभारंभ श्री गौरीशंकर मंदिर से हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के वीर बलिदानियों के त्याग, राष्ट्र की अस्मिता और अखंडता का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर देश की एकता और संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।
प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा
यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना तथा नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप ने किया।
श्री गौरीशंकर मंदिर से शुरू होकर यात्रा आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, चौक बाजार, ड्रमंडगंज चौराहा, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, गैस चौराहा और सुनगढ़ी थाना होते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा शीतल पेय व जलपान वितरित किया।
यात्रा में भारत माता की सजीव झांकी, 10-10 फीट ऊंचे दो विशाल तिरंगे और देशभक्ति गीतों के बीच गूंजते “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” के नारे मुख्य आकर्षण रहे।
नारी शक्ति की रही सशक्त भागीदारी
महिला जिलाध्यक्ष बिन्दु सिंह, जिला महामंत्री कविता वंशवाल और स्वाति मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं व छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
बीसलपुर, पूरनपुर, बिलसंडा सहित ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों से जुटे कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन जन-उत्सव में तब्दील हो गया। समापन पर युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों व जनपदवासियों का आभार व्यक्त किया।
पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…
बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…
बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…
बरखेड़ा। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों भैसाई पर्वतपुर और कोकिला में बीती बुधवार की…
पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को उस समय मजबूती मिली, जब गरीबों और जरूरतमंदों की…