Advertisement

home

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत चौकी शाही एवं चौकी आसाम रोड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों, प्रमुख स्थलों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर एवं कांवड़ मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रावण मास के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Express views

Recent Posts

10 दिवसीय रामलीला महोत्सव मेले में दंगल का हुआ आयोजन

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित…

11 hours ago

सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा।पीलीभीत बीसलपुर राजमार्ग पर ग्राम नबादा महेश के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिलने…

11 hours ago

​तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो भाई जख्मी

​बरखेड़ा। कस्बे में मोबाइल खरीदने आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को किसी अज्ञात…

12 hours ago

​मेड़ के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में तीन बीघा जमीन की मेड़ सीधी करने को लेकर…

1 day ago

नशेड़ी ने महिला के सिर पर मारी कसी,​ सीएचसी में कराया भर्ती

बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव उमरिया में शनिवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक…

1 day ago

बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के बादशाहनगर गांव में 22 वर्षीय बी फार्मा छात्र मिथुन मौर्य…

1 day ago