पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद में कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत चौकी शाही एवं चौकी आसाम रोड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान कांवड़ियों के आवागमन वाले मार्गों, प्रमुख स्थलों एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। कांवड़ मार्गों पर लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंदिर एवं कांवड़ मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सहित संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रावण मास के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…
बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…
बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उफनाई रामगंगा नदी का कहर लगातार जारी है। नदी…
बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे 'सेवा सेतु अभियान' के दूसरे दिन…
बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से…