Advertisement

home

शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना बरखेड़ा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम रम्पुरा नत्थू की ओर से बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। युवक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। संदेह होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की जांच की तो वह हीरो स्प्लेण्डर प्लस नंबर UP 26AA 3811 निकली, जो थाना बरखेड़ा में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित थी।पुलिस ने मौके से अभिषेक पुत्र रामनाथ, निवासी ग्राम आजमपुर बरखेड़ा, थाना बिलसंडा, पीलीभीत, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें UP 26K 8303 और UP 26AK 5409 भी बरामद कीं। इसके अलावा उसके पास से एक रीयलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिलसंडा, बीसलपुर और बरखेड़ा थानों में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराओं की वृद्धि की गई है।गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक औसाफ अली, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार,  प्रदीप कुमार, सौरभ कुमार,  आशीष, अंलकत शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद…

19 hours ago

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…

1 day ago

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद…

1 day ago

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

2 days ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

2 days ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

3 days ago