Advertisement

home

पीलीभीत: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, कार्यकर्ताओं की राय से चुने जाएंगे जिला और शहर अध्यक्ष

पीलीभीत। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत शहर के एक बारातघर में आयोजित प्रेसवार्ता और संगठनात्मक बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। इस अभियान के तहत पीलीभीत पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. खूँटिया ने स्पष्ट किया कि संगठन में पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी और जमीनी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर ही नए जिला व शहर अध्यक्ष का चयन होगा।

डॉ. खूँटिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह संगठन की गतिविधियों का पूरा ब्योरा और प्रतिदिन की रिपोर्ट सीधे कांग्रेस आलाकमान को भेजेंगे।

जिले भर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद कर तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी।आलाकमान के स्तर पर मंथन के बाद नए जिला और शहर अध्यक्षों की आधिकारिक सूची राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी की जाएगी।

प्रेसवार्ता के बाद डॉ. खूँटिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर सीधा संवाद किया। उन्होंने जिले में संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं और पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने सामाजिक संगठनों और कांग्रेस की विचारधारा में आस्था रखने वाले लोगों को जोड़ने की अपील की। साथ ही जिले के उन पुराने कांग्रेसियों का भी आह्वान किया जो किसी कारणवश मुख्यधारा से अलग हो गए थे, ताकि सभी एकजुट होकर जनहित के मुद्दों और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचा सकें। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कुमुद गंगवार और पारस शुक्ला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की अगुवाई में शुरू हुआ यह अभियान संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेगा और पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाएगा।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा ने जानकारी दी कि डॉ. खूँटिया जिले के विभिन्न ब्लॉकों और बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क साधेंगे। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने पर्यवेक्षक दल सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Express views

Recent Posts

सावन के तीसरे सोमवार पर गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

​बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल…

4 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नागपंचमी का पर्व, पारंपरिक मेलों और ‘नगाई’ रस्म ने खींचा सबका ध्यान

​बरखेड़ा:क्षेत्र में सदियों पुराना नागपंचमी का त्योहार सोमवार को पूरी आस्था और हर्षोल्लास के साथ…

4 hours ago

मां गोमती उद्गम स्थल पर विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, सांस्कृतिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक के उपरांत माधोटांडा…

4 hours ago

सावन के तीसरे सोमवार पर बरेली में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजी नाथ नगरी

बरेली। सावन माह के तीसरे सोमवार को नाथ नगरी बरेली में शिवभक्ति का अद्भुत सैलाब…

14 hours ago

शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पीलीभीत।अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरखेड़ा पुलिस को…

19 hours ago

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत  सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर जनपद…

1 day ago