Advertisement

home

मां गोमती उद्गम स्थल पर विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, सांस्कृतिक एकता और संगठन विस्तार पर जोर

पूरनपुर (पीलीभीत)। पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में आयोजित जिला कार्यकारिणी बैठक के उपरांत माधोटांडा प्रखंड स्थित पावन मां गोमती उद्गम स्थल पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक एकता, सनातन परंपराओं के संरक्षण और संगठन के सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह ने अखंड भारत की अवधारणा और भारतीय इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध और व्यापक रही है।
प्रांत मंत्री ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा में गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी के ऐतिहासिक बलिदान को याद किया।
उन्होंने भगवान श्रीराम के मर्यादा, त्याग और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साथ ही रामभक्त हनुमान के समर्पण, अनुशासन, सेवा भाव और साहस को कार्यकर्ताओं के लिए जीवन का आदर्श बताया।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। प्रखंडवार समितियों की समीक्षा की गई। जहां समितियां अधूरी हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण करने और पहले से गठित इकाइयों को अधिक सक्रिय करने का निर्देश दिया गया।जिला टोली के पदाधिकारी प्रखंडों में प्रवास कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद करेंगे।क्षेत्रों में नियमित बैठकें, सत्संग, और हनुमान चालीसा पाठ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंपर्क को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में विहिप के प्रांत सह सत्संग प्रमुख कृष्णा गंगवार, जिलाध्यक्ष अमरीश मिश्रा, जिला मंत्री प्रवीण मोहन, जिला संगठन मंत्री ललित, जिला उपाध्यक्ष रूम सिंह यादव व नीलिमा पाल, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रीतम शर्मा, जिला सह मंत्री रणवीर पाठक व रामू भद्र, जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका परमजीत कौर, सह संयोजिका दीप्ति शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संगम अग्रवाल, माधोटांडा प्रखंड अध्यक्ष गंगाराम, प्रखंड मंत्री अजीत सिंह, पूरनपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण, दिनेश राठौर और राजवीर सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, प्रतिभागियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

बरेली। नगर पंचायत मीरगंज द्वारा सेवा संकल्प स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सेवा के…

1 day ago

बंद पड़े भट्ठे पर चल रही थी अवैध तमंचों की फैक्ट्री, पुलिस ने छापा मारकर 4 आरोपियों को दबोचा

रिपोर्ट - नन्दकिशोर शर्मा  बरेली। आंवला थाना क्षेत्र में बंद पड़े भट्ठे पर अवैध असलहा…

1 day ago

भाजपा सरकार ने युवाओं से किया धोखा, बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर बीजेपी सरकार पर जमकर गरजे: चंद्रशेखर आजाद

बरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले-…

1 day ago

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन

बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत…

1 day ago

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट…

1 day ago

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों…

2 days ago