बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड संख्या-9 के पीछे स्थित तालाब में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तालाब के किनारे मौजूद लोगों ने मगरमच्छ को बस्ती की ओर बढ़ते हुए देखा, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया।शोर सुनकर मगरमच्छ वापस तालाब के पानी में चला गया।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार काफी देर तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर उतरकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और मगरमच्छ को जल्द पकड़ने की मांग की।स्थानीय निवासी संजू यादव ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया गया, जिस पर कथित तौर पर कहा गया कि “जब मगरमच्छ पानी से बाहर आएगा, तब उसे पकड़ लिया जाएगा।” इस जवाब से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।क्षेत्रवासियों का कहना है कि तालाब के आसपास आबादी होने के कारण मगरमच्छ के बस्ती में पहुंचने का खतरा बना हुआ है। लोगों को अपने साथ-साथ पशुओं की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और सभी की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…
बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…
बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…
बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…
बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…