Advertisement

home

ए आर टी ओ की औचक चेकिंग से मचा हड़कंप, 8 वाहनों पर कार्रवाई,चार स्कूली वाहन भी शामिल

बरखेड़ा।क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर एआरटीओ पीलीभीत सुनील कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किए गए, जबकि वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर दो अन्य वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।एआरटीओ सुनील कुमार की अचानक हुई सघन चेकिंग से बिना जरूरी कागजात और निर्धारित मानकों के वाहन संचालित करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्कूल वाहन संचालकों समेत अन्य वाहन स्वामियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

6 hours ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत

बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री…

8 hours ago

महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्प

बरेली। गांधी जी एवं शास्त्री जी जयंती के अवसर पर माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी,…

8 hours ago

साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी पते पर बैंक खाते खुलवाने वाले दो गिरफ्तार 

बरेली। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस…

8 hours ago

बरेली-मीरगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

बरेली। नेशनल हाईवे-24 पर मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्छा खुर्द के पास एक भीषण सड़क…

14 hours ago