बरखेड़ा।क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर एआरटीओ पीलीभीत सुनील कुमार ने स्थानीय पुलिस के साथ औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे वाहन स्वामियों और चालकों में हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान दो चार पहिया वाहनों के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर चालान किए गए, जबकि वैध प्रपत्र उपलब्ध न होने पर दो अन्य वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की गई। सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।एआरटीओ सुनील कुमार की अचानक हुई सघन चेकिंग से बिना जरूरी कागजात और निर्धारित मानकों के वाहन संचालित करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिवहन विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में स्कूल वाहन संचालकों समेत अन्य वाहन स्वामियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गाजीपुर मुग़ल में एक सनसनीखेज मामला सामने…
पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान के निमित्त जिला बैठक का आयोजन…