बरेली(फतेहगंज पश्चिमी)।कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय लईक अहमद दोपहर छुट्टा पशु के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। लईक अहमद के परिजनों ने बताया कि लईक अहमद दोपहर कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान पीछे से आए एक छुट्टा पशु ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पशु के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें बचाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़क, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में पशु घूमते नजर आते हैं। इनके कारण आए दिन राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगो में जिम्मेदार नगर पंचायत कर्मियों के प्रति रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि कई बार छुट्टा पशु लोगों पर हमला कर चुके हैं लेकिन समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाई जा रहे हैं।
बरेली(फतेहगंज पश्चिमी)।मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र ने अचानक रफियाबाद स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण…
पीलीभीत/पूरनपुर: क्षेत्र में बड़ी नहर, गुरुद्वारा धन्ना बाबा के पास ट्रक में लगी आग और…
बरखेड़ा।क्षेत्र में परिवहन विभाग की सख्ती लगातार जारी है। मंगलवार दोपहर बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे…
बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड संख्या-9 के पीछे स्थित तालाब में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे…
बरेली । बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई…
बरखेड़ा:सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर क्षेत्र में पूरी तरह से भक्तिमय माहौल…