Advertisement

home

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी ने सुनी जनशिकायतें, 52 शिकायतों में 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण 

बरेली। तहसील मीरगंज में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 14 शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 18 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग से 10, विकास विभाग से पांच, पूर्ति विभाग से 14, विद्युत विभाग से एक, शिक्षा विभाग से एक तथा अन्य विभागों से संबंधित दो शिकायतें प्राप्त हुईं।

समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को समय से राहत पहुंचाई जाए।

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि समाधान दिवस में प्राप्त कुल 52 शिकायतों में 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

12 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

12 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

12 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

12 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago