बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों सहित 6-7 अज्ञात/परिचित लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम रम्पुरानत्थू निवासी भूपेंद्र कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने गांव में ही टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही रहने वाले मंगलीप्रसाद, शंकरलाल और उनके परिवार के अन्य 6-7 लोग वहां आ धमके। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को रोककर बेवजह गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।
जब भूपेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार (तलवार) से उनके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।इस अचानक हुए हमले में भूपेंद्र कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, किसी तरह उन्होंने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर ले ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…