बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव नरायनपुर में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किराने की दुकान चलाने वाले 67वर्षीय बुजुर्ग किराना व्यापारी पर दबंगों ने घर में घुसकर लोहे की रॉड और बेलचे से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस नृशंस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बचाने आई पुत्रवधू, पत्नी और दो मासूम बच्चियां भी घायल हो गईं। इस सनसनीखेज घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।घायल बुजुर्ग के पुत्र अवनीश गुप्ता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पिता श्रीपाल गुप्ता गांव के बीचों-बीच किराने की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात करीबबजे बजे गांव का ही सुशील कुमार उर्फ भोला दुकान पर आया और सिगरेट उधार ले गया। कुछ देर बाद वह दोबारा सिगरेट मांगने आया। जब दुकानदार ने उधार देने से मना किया, तो वह गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने के डर से श्रीपाल दुकान के अंदर के दरवाजे से अपने घर में चले गए।आरोप है कि कुछ ही देर में सुनील उर्फ भोला, उसका भाई सुशील और पिता महेंद्र पाल घर के अंदर आ गए। सुशील के हाथ में लोहे की धारदार रॉड (बेलचा) था। हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग श्रीपाल पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए, जिससे वे लहूलुहान होकर मरणासन्न अवस्था में गिर पड़े।
बीच-बचाव करने आईं परिवार की पुत्रवधू छाया और पत्नी मुन्नी देवी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हैवानियत की हदें पार करते हुए हमलावरों ने घर में मौजूद दो मासूम बच्चियों 2 वर्षीय शिया और 8 माह की ब्रिदा को भी उठाकर फेंक दिया। श्रीपाल को मृत समझकर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।बारदात के समय मृतक का इकलौता पुत्र घर से बाहर था जो घटना की सूचना के बाद आनन फानन में घर पहुँचा।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और 108 एम्बुलेंस सेवा को दी गई। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत अधिक नाजुक होने पर परिजन उन्हें हायर सेंटर बरेली लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में बुजुर्ग श्रीपाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, मृतक श्रीपाल गुप्ता के छह पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गांव में उनका परिवार अपनी जाति का अकेला परिवार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले भी हमलावरों से उनका विवाद हुआ था, जिसे तब गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर शांत करा दिया था, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शब को कब्जेलेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया ।
घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है।
मृतक के पुत्र अवनीश गुप्ता की तहरीर पर आरोपी सुशील, सुनील महेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…