Advertisement

home

फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी धन हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न के रूप में हुई है।

 

एसपी नार्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और आधार कार्ड और राशन कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे।

पुलिस का दावा है कि आरोपी अस्पतालों से मिलीभगत कर फर्जी लाभार्थियों का इलाज दर्शाते थे और इसके नाम पर सरकारी योजना से धन हासिल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 वर्क-कटिंग छायाप्रति राशन कार्ड और 2,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 111 की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक बनाए गए फर्जी आयुष्मान कार्डों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

12 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

12 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

12 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

12 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

1 day ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

1 day ago