बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न के रूप में हुई है।
एसपी नार्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और आधार कार्ड और राशन कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे।
पुलिस का दावा है कि आरोपी अस्पतालों से मिलीभगत कर फर्जी लाभार्थियों का इलाज दर्शाते थे और इसके नाम पर सरकारी योजना से धन हासिल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 वर्क-कटिंग छायाप्रति राशन कार्ड और 2,700 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 111 की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक बनाए गए फर्जी आयुष्मान कार्डों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…