पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला जनपद पीलीभीत के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खपरैल गौटिया का है। पीड़िता की मां रिंकी जैसवार द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई लिखित तहरीर के अनुसार, उनकी पहली शादी करीब 15 वर्ष पूर्व अंकुर जैसवार से हुई थी, जिनसे उनकी एक 13 वर्षीय पुत्री है। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने करीब 4 वर्ष पूर्व लालता प्रसाद से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि लालता प्रसाद बीते एक वर्ष से नाबालिग बच्ची पर बुरी नजर रखता था।
दिनांक 18 अगस्त को दोपहर करीब 1:00 बजे जब महिला बाजार गई हुई थी, तब उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर सौतेले पिता लालता प्रसाद ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
रिंकी जैसवार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त को वांछित अभियुक्त लालता प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…
बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान…
भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…