Advertisement

home

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला
मामला जनपद पीलीभीत के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खपरैल गौटिया का है। पीड़िता की मां रिंकी जैसवार द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई लिखित तहरीर के अनुसार, उनकी पहली शादी करीब 15 वर्ष पूर्व अंकुर जैसवार से हुई थी, जिनसे उनकी एक 13 वर्षीय पुत्री है। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने करीब 4 वर्ष पूर्व लालता प्रसाद से दूसरी शादी की थी। आरोप है कि लालता प्रसाद बीते एक वर्ष से नाबालिग बच्ची पर बुरी नजर रखता था।
​दिनांक 18 अगस्त को दोपहर करीब 1:00 बजे जब महिला बाजार गई हुई थी, तब उसकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर सौतेले पिता लालता प्रसाद ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

रिंकी जैसवार की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)/351(3) बीएनएस एवं 5(n)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए 20 अगस्त  को वांछित अभियुक्त लालता प्रसाद पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

मानक के अनुरूप स्वयं सहायता समूह न मिलने पर कोटा चयन बैठक निरस्त, अब दोबारा होगी खुली बैठक

पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा दियोहना में उचित दर दुकान के चयन को लेकर…

4 hours ago

व्यापारी की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए जेल

​बरखेड़ा :क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद वृद्ध…

5 hours ago

नगर पंचायत के विकास कार्यों में ठेकेदार लगा रहा भ्रष्टाचार की सेंध

बरखेड़ा/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के जाल…

5 hours ago

प्रतिबंधित मांस ले जाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

पीलीभीत:जिले में गोवंशीय व प्रतिबंधित मांस की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

5 hours ago

टहलने निकले युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, थाने में 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों…

1 day ago

गौशाला की गाय को तेंदुए ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में फैली दहशत

बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक…

1 day ago