बरखेड़ा :क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद वृद्ध दुकानदार की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बीते मंगलवार की रात करीब 8 बजे नारायनपुर गांव के रहने वाले दुकानदार श्रीपाल गुप्ता की दुकान पर आरोपी पहुंचे थे। सिगरेट न देने को लेकर उपजे विवाद के बाद मुख्य आरोपी सुनील उर्फ भोला, उसके छोटे भाई सुशील और पिता महेंद्रपाल ने श्रीपाल गुप्ता के घर में घुसकर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में श्रीपाल गुप्ता गंभीर रूप से लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र अवनीश की शिकायत पर पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों सुनील, सुशील और महेंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज गुरुबार को सुबह 7बजे तीनों आरोपियों को नारायनपुर गांव के पूरब स्थित पुराने शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी गांव के पास जंगल से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आज आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा दियोहना में उचित दर दुकान के चयन को लेकर…
बरखेड़ा/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के जाल…
पीलीभीत:जिले में गोवंशीय व प्रतिबंधित मांस की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के…
बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों…
बरखेड़ा: क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर स्थित अस्थायी गौशाला में बीती मंगलवार की रात एक…