Advertisement

home

बरेली:हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और बहनोत की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे नीलम और देव का मकान बारादरी क्षेत्र के डोहरा रोड पर भी है देव पटेल और नीलम पटेल एसआरएमएस से दवा लेकर बापस डोहरा वाले मकान पर जा रहे थे पीलीभीत रोड पर रास्ता में अलादपुर चौकी क्षेत्र में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और दोनों को रौंदता हुआ चला गया देव पटेल और नीलम की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेजा बहा से पंचनामा भरकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ कर आगे की कार्यवाही रही है।

Express views

Recent Posts

सर्राफ व्यापारी को चकमा देकर एक युवक अंगूठी लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज सोमवार को कस्बे की मुख्य बाजार में एक युवक सर्राफा दुकान से…

4 hours ago

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…

6 hours ago

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…

6 hours ago

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

8 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

8 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

1 day ago