Advertisement

home

खराब बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, बिजली घर जाकर जताया विरोध


बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड नंबर-8 की बिजली लाइन के एक फेस में फॉल्ट होने से दोपहर बाद बिजली गुल हो गई। कई बार फॉल्ट ठीक करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई और रात में फिर बिजली चली गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोग रात करीब 11 बजे सभासद प्रतिनिधि राजेश सक्सेना के साथ बिजलीघर पहुंचे और विरोध जताया। पूरी रात बिजली न मिलने से लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विद्युत उपखंड बरखेड़ा के अवर अभियंता ग्रामीण संत कुमार ने बताया कि रात्रि में फॉल्ट नहीं मिल पाया जिस कारण लाइन दुरुस्त नहीं हुई सुबह जब लाइन चेक की तो दो जगह जम्फ़र उड़ा हुआ था और एक पोल पर लाइन चिपकी हुई थी जिसे दुरस्त  कर चालू कर दिया गया हैं।

Express views

Recent Posts

सर्राफ व्यापारी को चकमा देकर एक युवक अंगूठी लेकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज सोमवार को कस्बे की मुख्य बाजार में एक युवक सर्राफा दुकान से…

12 hours ago

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…

14 hours ago

नेशनल हाईवे किनारे भाखड़ा नदी में बहता मिला अज्ञात शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…

15 hours ago

ड्यूटी आबंटन की शिकायत को लेकर शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…

16 hours ago

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन…

1 day ago