बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड नंबर-8 की बिजली लाइन के एक फेस में फॉल्ट होने से दोपहर बाद बिजली गुल हो गई। कई बार फॉल्ट ठीक करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई और रात में फिर बिजली चली गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोग रात करीब 11 बजे सभासद प्रतिनिधि राजेश सक्सेना के साथ बिजलीघर पहुंचे और विरोध जताया। पूरी रात बिजली न मिलने से लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विद्युत उपखंड बरखेड़ा के अवर अभियंता ग्रामीण संत कुमार ने बताया कि रात्रि में फॉल्ट नहीं मिल पाया जिस कारण लाइन दुरुस्त नहीं हुई सुबह जब लाइन चेक की तो दो जगह जम्फ़र उड़ा हुआ था और एक पोल पर लाइन चिपकी हुई थी जिसे दुरस्त कर चालू कर दिया गया हैं।
उन्नाव। जनपद के सुमेरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊंचगांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर और…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज सोमवार को कस्बे की मुख्य बाजार में एक युवक सर्राफा दुकान से…
कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल…
मीरगंज (बरेली)। कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे किनारे स्थित भाखड़ा नदी में एक अज्ञात…
बरेली । सदर तहसील में सोमवार को बिथरी चैनपुर ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने सदर तहसीलदार…
बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर…