बरेली। अवैध निर्माण के खिलाफ BDA ने बड़ी कार्रवाई की है। गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास बनी सात दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा।दरअसल, गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास इन दुकानों को लेकर BDA की ओर से करीब तीन महीने पहले भी कार्रवाई की गई थी। दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय के बाद भी दुकानें खाली नहीं की गईं।इसके बाद BDA की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने बुलडोजर की मदद से सात दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।BDA अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण और विकास प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने के बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई है।
फिलहाल BDA की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…
बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…
पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…
पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…
फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…
पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन…