Advertisement

home

एआरटीओ की गाड़ी देखकर तेज भगाया टेंपो, पलटने से पांच छात्र घायल

बरखेड़ा।बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए। इनमें कक्षा नौ के छात्र हिमालय की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।बरखेड़ा निवासी बंटी शर्मा ने बीसलपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र हिमालय एसआरएम इंटर कॉलेज, बीसलपुर में कक्षा नौ का छात्र है। शनिवार सुबह करीब सात बजे वह टेंपो से कॉलेज जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में एआरटीओ की गाड़ी देखकर चालक ने टेंपो तेज गति से भगाना शुरू कर दिया। इससे टेंपो में सवार छात्र घबरा गए।बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शेरगंज हाल्ट जाने वाले रास्ते के सामने तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमालय टेंपो के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों और अन्य छात्रों ने उसे बाहर निकाला तथा एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। परिजन घायल हिमालय को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर है।हादसे में टेंपो सवार अमन (17) निवासी ज्योरहा कल्याणपुर, कक्षा 12 और सौम्या (16) निवासी बरखेड़ा, कक्षा 12, भी घायल हुए हैं। दोनों सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर में पढ़ते हैं और उन्हें हल्की चोटें आई हैं। टेंपो में सवार दो अन्य छात्रों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

Express views

Recent Posts

नवाबगंज CHC में विशाल आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन: विधायक डॉ. एम.पी. आर्य ने किया शुभारंभ, 343 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार

  Mohit@express views नवाबगंज (बरेली)। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)…

6 hours ago

फर्जी डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, दो गिरफ्तार , दो लाख रुपये कई लैपटॉप , लाखों की दवा बरामद

बरेली। इज्जतनगर थाना पुलिस ने राजीव इन्क्लेव कॉलोनी में कथित फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा…

6 hours ago

अवध नगर में जर्जर सड़क व खाली भूमि पर पार्क निर्माण की मांग, निवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

​पीलीभीत: शहर से सटी अवध नगर कॉलोनी के निवासियों ने जर्जर सड़क के पुनर्निर्माण और…

7 hours ago

छात्रा की हत्या की आशंका, पुलिस ने मृतक छात्रा की रुकवाई अंत्येष्टि

पोस्टमार्टम में गले पर रस्सी के निशान मिले मृतका की 18 नवम्बर को होनी थी…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत पांच दिवसीय शिविर शुरू, विभागों ने लगाए स्टॉल, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

फतेहगंज पश्चिमी। आज 5 अक्टूबर सोमवार को विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में सेवा संकल्प अभियान के…

8 hours ago

पीलीभीत :कलेक्ट्रेट में सपा का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सरकार व प्रशासन…

8 hours ago