Advertisement

home

कोर्ट मैरिज को लेकर युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन में कोर्ट मैरिज को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम परेवा निवासी अरविंद पुत्र डालजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई ने लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम पिपरिया मंडन निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 22 अगस्त को शाम करीब 4:15 बजे वह पिपरिया मंडन चौराहे पर नाई की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान रामवीर ने कोर्ट मैरिज को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामवीर तथा उसके पुत्र गोपाल और छोटे ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित किसी तरह मौके से बचकर निकला और थाना बरखेड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

एआरटीओ की गाड़ी देखकर तेज भगाया टेंपो, पलटने से पांच छात्र घायल

बरखेड़ा।बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार सुबह स्कूल जा रहे छात्रों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट…

1 day ago

लाखों की लागत से बना खेल मैदान, बिना उपकरणों के कैसे निखरेगी ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा

बरखेड़ा/पीलीभीत। ग्रामीण अंचल के होनहार खिलाड़ियों और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के सरकारी दावे…

1 day ago

तीन दिन में तेंदुए ने दूसरे निराश्रित बछड़े को बनाया निवाला,ग्रामीणों में पशुओं की सुरक्षा को लेकर भय

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन…

1 day ago

बरेली: BDA की बड़ी कार्रवाई, गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास 7 दुकानों पर चला बुलडोजर

बरेली।  अवैध निर्माण के खिलाफ BDA ने बड़ी कार्रवाई की है। गुलाब राय इंटर कॉलेज…

1 day ago

खराब बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, बिजली घर जाकर जताया विरोध

बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड…

2 days ago

बरखेड़ा: वन्यजीवों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कछुए बरामद

​बरखेड़ा। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार में लिप्त…

2 days ago