Advertisement

home

कोर्ट मैरिज को लेकर युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन में कोर्ट मैरिज को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम परेवा निवासी अरविंद पुत्र डालजीत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भाई ने लगभग एक वर्ष पूर्व ग्राम पिपरिया मंडन निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि 22 अगस्त को शाम करीब 4:15 बजे वह पिपरिया मंडन चौराहे पर नाई की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान रामवीर ने कोर्ट मैरिज को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रामवीर तथा उसके पुत्र गोपाल और छोटे ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित किसी तरह मौके से बचकर निकला और थाना बरखेड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

सिनेमा जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

  कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…

6 hours ago

संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…

16 hours ago

पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव,  पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…

16 hours ago

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

18 hours ago

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…

18 hours ago

किशोरी को बहला-फुसलाकर चार पहिया वाहन से ले जाने का मामला दर्ज

बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…

18 hours ago