Fir
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार माह बाद पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम करनापुर निवासी परमेश्वरी दयाल ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके पुत्र छत्रपाल के पास लगभग 18 बीघा कृषि भूमि थी। आरोप है कि छत्रपाल की पत्नी, साले और अन्य परिजनों ने दबाव बनाकर दो बीघा कृषि भूमि बिकवा दी तथा यूकेलिप्टस के पेड़ भी बेच दिए। जब छत्रपाल ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
प्रार्थना पत्र के अनुसार 23 जून 2026 की सुबह करीब नौ बजे विवाद के दौरान आरोपियों ने छत्रपाल के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, लेकिन शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर थाना बरखेड़ा पुलिस ने मुकेश कुमार, नन्हे लाल, पुत्तनलाल, मोरकली और तिलक देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…
बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…
अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…
बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…