Advertisement

home

मारपीट में महिला घायल, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम अलखथान गोटिया में गंदगी को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित देवेंद्र कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम अलखथान गोटिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे गांव की शांति देवी उनके घर के सामने गंदगी साफ कर रही थीं। इसी दौरान उनकी पत्नी कमलेश कुमारी ने गंदगी करने से मना किया, जिस पर शांति देवी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। आरोप है कि शोर सुनकर शांति देवी के पुत्र देव सरन और प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।
तहरीर के अनुसार, आरोप है कि देव सरन ने ईंट से हमला कर कमलेश कुमारी के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर शांति देवी, देव सरन और प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

सिनेमा जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

  कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…

6 hours ago

संकल्प अभियान के अंतर्गत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…

16 hours ago

पति पत्नी के बीच मामूली विवाद में पति ने सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या, चिता से पुलिस ने निकलवाया शव,  पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…

16 hours ago

आशा कार्यकत्रियों ने किया विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

18 hours ago

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…

18 hours ago

किशोरी को बहला-फुसलाकर चार पहिया वाहन से ले जाने का मामला दर्ज

बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…

18 hours ago