बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलखथान गोटिया में गंदगी को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित देवेंद्र कुमार पुत्र बीरबल निवासी ग्राम अलखथान गोटिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे गांव की शांति देवी उनके घर के सामने गंदगी साफ कर रही थीं। इसी दौरान उनकी पत्नी कमलेश कुमारी ने गंदगी करने से मना किया, जिस पर शांति देवी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई। आरोप है कि शोर सुनकर शांति देवी के पुत्र देव सरन और प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ गया।
तहरीर के अनुसार, आरोप है कि देव सरन ने ईंट से हमला कर कमलेश कुमारी के सिर पर चोट पहुंचाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर शांति देवी, देव सरन और प्रदीप कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…