बरखेडा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम दौलतपुर पट्टी निवासी गुड्डी देवी पत्नी रामौतार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में मिठाई के डिब्बे तैयार कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी गंगासरन पुत्र हरिशंकर एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर गंगासरन ने अपने पुत्र अमित, सुमित और पत्नी अनीता के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की।
पीड़िता के अनुसार, सूचना मिलने पर जब उनके पति रामौतार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
दूसरी ओर, ओमवती ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर रामौतार, गुड्डी देवी और पंकज पर मारपीट, गाली-गलौज तथा लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में उन्हें चोटें आईं और आरोपियों ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पुलिस ने गुड्डी देवी की तहरीर पर गंगासरन, अमित, सुमित और अनीता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष की शिकायत की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की 45 मिनट की कोशिशों…
बरेली।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली डॉ राजकिशोर के…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गहरवा गांव में मामूली विवाद के बाद पति ने कथित…
अमरिया। आज सीएचसी अमरिया में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से…
बरखेड़ा ।क्षेत्र में एक गांव से बहला-फुसलाकर ले जाए गई किशोरी को एक बार फिर…