Advertisement

home

आवास के नाम पर 18 हजार रुपये मांगने का आरोप, पैसे वापस मांगने पर ग्रामीण की पिटाई

बरखेड़ा। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम उगनपुर में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर कथित रूप से 18 हजार रुपये लेने और रुपये वापस मांगने पर ग्रामीण की पिटाई करने के आरोप का मामला सामने आया है। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित सुम्मेर लाल की पत्नी रामलली ने बताया  कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने सरकारी आवास दिलाने के नाम पर ग्राम प्रधान ओमकार को 18 हजार रुपये दिए थे। सोमवार सुबह वह अपने पुत्र बिपिन के साथ रुपये वापस मांगने प्रधान के घर पहुंचे। आरोप है कि रुपये मांगने पर प्रधान आगबबूला हो गया और अपने परिजनों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान बिपिन मौके से भाग निकला, जबकि सुम्मेर लाल को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया।
पीड़ित का आरोप है कि प्रधान ओमकार के साथ हुकम सिंह और चन्द्रसेन ने भी मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
प्रधान ओमकार ने बताया कि दरबाजे पर गाली गलौज कर रहा था मेरे पुत्र द्वारा धक्का देकर भगा दिया गया था।
थाना प्रभारी वृजवीर सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

3 hours ago

वृद्ध आश्रम में ‘पितृ भोज’ का आयोजन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वृद्ध आश्रम, मचवाखेड़ा में एक भव्य और प्रेरणादायक 'पितृ…

3 hours ago

पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सपा में जाने की अटकलें तेज, बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल

बरेली। पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होने की अटकलें…

3 hours ago

कुत्ते ने छह साल के बच्चे को नोचा, हालत गंभीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आज गुरुवार 8 अक्टूबर को एक बच्चा सहसा गांव स्कूल से आने के…

4 hours ago

यूपी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, धरना जारी,12 अक्टूबर से लखनऊ कूच की चेतावनी

मोहित द्विवेदी@express views पीलीभीत/उत्तर प्रदेश। नियमितिकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत 6 सूत्रीय मांगों को…

10 hours ago

चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सपा का जोरदार प्रदर्शन

बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया।…

23 hours ago