बरखेड़ा :कस्बे के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और रोशनी के लिए लगाई गई तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए प्रचार फ्लेक्स पर नगर पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इन सभी फ्लेक्स को हटवा दिया जाएगा इस बात को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर खंभे पर तिरंगा और लाखों रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगवाकर मार्ग को सजाया गया था। आरोप है कि रातोंरात कस्बे के एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी द्वारा अपने प्रचार के लिए इन खंभों पर फ्लेक्स लगवा दिए गए थे, जिससे तिरंगा और लाइटें पूरी तरह ढकने लगी थीं।इस बात से नाराज होकर कस्बे के निवासी प्रमोद भोजवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर इन्हें तुरंत हटाने की मांग की। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामविहारी भोजवाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य मार्ग पर लगे सभी प्रचार फ्लेक्स को हटवाने का आश्वासन दिया हैं।
इस त्वरित और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की कस्बे में खासी चर्चा हो रही है।
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…
बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…
बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…
बरेली/कुआंडांडा। विकास खंड कुआंडांडा के ग्राम पाऊंनगला में शनिवार को बरेली रामपुर विधान परिषद सदस्य …
बरखेड़ा । थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में बच्चों के विवाद को लेकर हुई…