Advertisement

home

तिरंगे की लाइटों को ढकने वाले प्रचार फ्लेक्स को नगर पंचायत हटवाएगी


​बरखेड़ा :कस्बे के मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण और रोशनी के लिए लगाई गई तिरंगा लाइटों को ढककर लगाए गए प्रचार फ्लेक्स पर नगर पंचायत ने सख्त कार्रवाई की है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इन सभी फ्लेक्स को हटवा दिया जाएगा इस बात को लेकर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर खंभे पर तिरंगा और लाखों रुपये की लागत से तिरंगा लाइटें लगवाकर मार्ग को सजाया गया था। आरोप है कि रातोंरात कस्बे के एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी द्वारा अपने प्रचार के लिए इन खंभों पर फ्लेक्स लगवा दिए गए थे, जिससे तिरंगा और लाइटें पूरी तरह ढकने लगी थीं।इस बात से नाराज होकर कस्बे के निवासी प्रमोद भोजवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और नगर पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर इन्हें तुरंत हटाने की मांग की। शिकायत मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामविहारी भोजवाल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्य मार्ग पर लगे सभी प्रचार फ्लेक्स को हटवाने का आश्वासन दिया हैं।
​इस त्वरित और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की कस्बे में खासी चर्चा हो रही है।

Express views

Recent Posts

कांवड़ दल का पुष्प वर्षा से स्वागत,धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश

बरखेड़ा।कछला गंगा घाट से 51 लीटर पवित्र गंगाजल लेकर बरखेड़ा लौटे सात सदस्यीय कांवड़ दल…

5 hours ago

आवास के नाम पर 18 हजार रुपये मांगने का आरोप, पैसे वापस मांगने पर ग्रामीण की पिटाई

बरखेड़ा। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम उगनपुर में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर कथित…

5 hours ago

मारपीट में महिला घायल, तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।  क्षेत्र के ग्राम अलखथान गोटिया में गंदगी को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ…

1 day ago

कोर्ट मैरिज को लेकर युवक से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मंडन में कोर्ट मैरिज को लेकर हुए विवाद…

1 day ago

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, सीसीटीवी वीडियो वायरल, चार पर मुकदमा दर्ज

बरखेडा। क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर पट्टी में पुरानी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच…

1 day ago

हत्या के मामले में चार माह बाद पांच लोगों पर न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी एक युवक की हत्या के मामले में न्यायालय…

1 day ago