Advertisement

home

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका


​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका शव बरखेड़ा-पिपरा नहर रोड पर सड़क किनारे मृत अवस्था में मिला। वह अपने चार बेटों के साथ बरखेड़ा में रहते थे। परिजनों के अनुसार, डॉ. बक्श कल सोमवार को  दोपहर करीब 3 बजे पिपरा गांव जाने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। आज मंगलवार सुबह शाम लगभग 5 बजे टहलने निकले कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बरखेड़ा-पिपरा नहर रोड पर सड़क किनारे मृत अवस्था में देखा। घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर उनकी साइकिल और छाता भी पड़ा हुआ मिला।​घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। उनके बड़े पुत्र ने जानकारी दी कि उनके पिता को दिल की बीमारी थी और वे लगातार दवाइयां ले रहे थे। परिजनों को अंदेशा है कि रास्ते में उनकी मौत हार्ट अटैक  के कारण हुई है। इस संबंध में परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिसीय या कानूनी कार्रवाई करवाने से साफ इनकार कर दिया है।
​परिजनों ने बताया कि डॉ. बक्श मूल रूप से पिपरा गांव के रहने वाले थे, जिसके चलते वे अक्सर वहां रुक जाया करते थे। वह वर्ष 2000 से 2005 तक नगर पंचायत बरखेड़ा के वार्ड नंबर 10 से सभासद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और गहरी संवेदना व्यक्त की।

Express views

Recent Posts

घर के आगे जलभराव से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारने में जुटा पुलिस-प्रशासन

मीरगंज/ बरेली।बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर गांव में शुक्रवार शाम एक हाई-वोल्टेज…

6 hours ago

पीलीभीत:ARTO विभाग में भ्रष्टाचार का नया अड्डा बने प्राइवेट वाहन प्रशिक्षण केंद्र

Avneesh srivastav@express views पीलीभीत। भ्रष्टाचार की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ सरकार…

7 hours ago

रामगंगा में नहाते समय दो भाई बहे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास शनिवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने…

8 hours ago

पीलीभीत:10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में रहेगा अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

पीलीभीत। जिले में 10 अक्टूबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय…

24 hours ago

शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, राम-सीता के जयमाल से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

1 day ago

आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव सिसईया में गुरुवार की रात एक दर्दनाक…

1 day ago