बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की चपेट में आए युवक की पहचान रंजीत सिंह उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। गांव के कुछ लोग जब दोपहर बाद 4 बजे के समय खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने रंजीत को बेसुध हालत में पड़ा देखा। पास ही कीटनाशक दवा का एक खाली पैकेट मिलने पर उन्होंने तुरंत अनहोनी की आशंका जताई और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन निजी वाहन की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, युवक द्वारा जहर खाने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…