Advertisement

home

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर री-मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों को पास कराने का झांसा देता था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। आरोपी के मोबाइल से 40 हजार रुपये के डिजिटल लेनदेन का साक्ष्य भी मिला है।

मामला कैंट थाना क्षेत्र में मिलिट्री अस्पताल के पास का है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को मिलिट्री इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को सेना का हवलदार बताकर अग्निवीर जनरल ड्यूटी के री-मेडिकल में फेल अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने घेराबंदी कर लखनऊ के सैरपुर निवासी राजेश तिवारी पुत्र राम सुख तिवारी निवासी कृष्ण विहार कालोनी आई आई एम रोड मुबारकपुर थाना सैरपुर जिला लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी मोहर, फर्जी लेटर , मोबाइल फोन और अभ्यर्थियों की जानकारी वाला रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल की जांच में 21 अगस्त को अंकित सिंह चौहान नाम के अभ्यर्थी की यूपीआई आईडी से राजेश तिवारी को 40 हजार रुपये भेजे जाने का डिजिटल साक्ष्य मिला है। खास बात यह है कि अंकित का नाम आरोपी के पास मिले रजिस्टर में भी दर्ज था । राजेश तिवारी 40 हजार से लेकर एक लाख तक रुपए लेता था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले जबलपुर में सेना भर्ती की तैयारी कराने वाली अकादमी चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गजेंद्र सिंह से हुई। पुलिस के मुताबिक राजेश ने फर्जी दस्तावेज और कॉल लेटर दिखाकर अभ्यर्थियों का भरोसा जीतना शुरू किया और री-मेडिकल में पास कराने का झांसा दिया।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से गजेंद्र सिंह के नाम से वाट्सऐप चैट भी मिली है। चैट में अभ्यर्थियों के रेफरल फॉर्म और रुपये के लेनदेन से जुड़ी बातचीत सामने आई है। पुलिस के मुताबिक राजेश अभ्यर्थियों की जानकारी गजेंद्र को वाट्सऐप पर भेजता था और रकम का कुछ हिस्सा अपने पास रखने के बाद बाकी रकम बताए गए खाते में भेजता था।

पुलिस के अनुसार, राजेश तिवारी 25 अगस्त को भी मिलिट्री अस्पताल के पास नए शिकार की तलाश में पहुंचा था। इसी दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस फरार साथी गजेंद्र सिंह की तलाश कर रही है और बरामद मोबाइल, चैट, रजिस्टर और डिजिटल लेनदेन की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के शिकार अभ्यर्थियों की जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने अभ्यर्थियों से ठगी की है।

Express views

Recent Posts

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

13 hours ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

15 hours ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

15 hours ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

15 hours ago

बरेली: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस को देना पड़ा धक्का!

बरेली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर…

16 hours ago

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

2 days ago