Advertisement

home

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। नगर की जामा मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया। देर रात तक नगर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और मुस्लिम समुदाय के लोगों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।


दौलतपुर रोड स्थित ताजिया मैदान में भी विशेष रोशनी की व्यवस्था की गई, जहां लंगर का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगीं।
बुधवार को नगर में पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बीसलपुर लाल सिंह यादव के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
ईद-ए-मिलादुन्नबी रबी-उल-अव्वल माह की 12वीं तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय इबादत, दुआ और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए पर्व मनाता है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

4 hours ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

4 hours ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

4 hours ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

4 hours ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

4 hours ago

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो वायरल

बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…

8 hours ago