बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक शोषण करने, शादी से इनकार करने तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। आरोप है कि गांव के ही नवाब हुसैन ने उससे शादी का वादा कर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का यह भी कहना है कि आरोपी का परिवार भी उसे लगातार धमका रहा है, जिससे वह भयभीत है।
पीड़िता ने थाना बरखेड़ा पुलिस से आरोपी नवाब हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…