Advertisement

home

रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे दंपति सड़क हादसे में घायल, पत्नी जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी गोपाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। ग्राम उमसड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर अपनी गाड़ी से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमारी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि गोपाल का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।

Express views

Recent Posts

बच्चे की ईमानदारी से मिला खोया हुआ पर्स, पुलिस ने  पर्स स्वामिनी को किया सुपुर्द

बरखेड़ा।  कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…

10 hours ago

नए नियमों से भड़के किसान, चीनी मिल के केन यार्ड पर हंगामा,तौल ठप, राजमार्ग पर लगी लंबी कतारें

​बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…

10 hours ago

चोरों ने पुलिस को दी खुली चुनौती, चार जगह हुई लाखों की हुई चोरी

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…

10 hours ago

विवाहिता को कार में बंधक बनाने व मारपीट का आरोप, दो प्रधानों समेत ससुरालियों पर तहरीर

​बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…

1 day ago

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

​बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…

1 day ago