बरखेड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी गोपाल अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव नवादा श्यामपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। ग्राम उमसड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर अपनी गाड़ी से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमारी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि गोपाल का उपचार सीएचसी में किया गया। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी है।
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित माय बार हेडक्वार्टर के सामने रात दो गुटों के बीच…