बरखेड़ा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शुक्रवार को सीओ बीसलपुर एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।
पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों एवं आमजन से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी नजर रखी। त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीओ बीसलपुर व थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की सक्रिय गश्त से कस्बे में सुरक्षा का माहौल बना रहा।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। त्योहार को लेकर बरखेड़ा पुलिस की मुस्तैदी से लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला।
बरखेड़ा ।कस्बा बरखेड़ा में 14 अगस्त की शाम गोपी कॉलोनी के पास गलत दिशा से…
बरखेड़ा।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा बरखेड़ा में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और…
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार को बड़ा रेल…
बरखेड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में घायल…
बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…
बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…