Advertisement

home

बरेली: नवोदय अस्पताल में लगी भीषण आग,धुएं से मची भगदड़, सुरक्षित निकाले गए मरीज,अन्य अस्पतालों में शिफ्टिंग जारी

बरेली।शहर के कर्मचारी नगर क्षेत्र स्थित नवोदय अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल परिसर में तेजी से फैले काले धुएं के कारण भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
धुआं भरते ही मची चीख-पुकार, मरीजों का सुरक्षित रेस्क्यू
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल भवन में आग लगते ही चारों तरफ घना धुआं फैल गया, जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन, स्थानीय लोगों और राहत दल ने तत्परता दिखाई और वार्डों में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। एहतियात के तौर पर गंभीर और उपचाराधीन मरीजों को तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया।
दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा
सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू किए जाने से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन द्वारा आग लगने की मुख्य वजह की जांच कराई जा रही है।
https://youtube.com/shorts/Ft5XvMhIR40?si=jVcLLra0AxZ4cxo1
Express views

Recent Posts

बरेली:रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या

बरेली। रक्षाबंधन की रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

​बरखेड़ा ।कस्बा बरखेड़ा में 14 अगस्त  की शाम गोपी कॉलोनी के पास गलत दिशा से…

21 hours ago

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च

बरखेड़ा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए…

21 hours ago

रक्षाबंधन पर सजा बाजार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बरखेड़ा।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा बरखेड़ा में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और…

21 hours ago

ट्रेन की चपेट में आकर दो ट्रेन अटेंडेंट की मौत

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के भिटौरा रेलवे फाटक के पास गुरुवार को बड़ा रेल…

2 days ago

रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे दंपति सड़क हादसे में घायल, पत्नी जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। रक्षाबंधन के त्योहार पर ससुराल जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में घायल…

2 days ago